19 Sept 2026, 04:08 UTC31 views3 reactionsread 19 September 2026 _*।। आज बाजत बधाई बरसाने ।।*_
____
आजु बधाई है बरसाने।
कुँवरि किशोरी जनम लियौ
सब लोक बजे सहदाने।।
कहत नन्द बृषभानराय सों
और बात को जानें।
आजु भैया ब्रजवासी हम सब
तेरेई हाथ बिकाने।।
या कन्या के आगें कोटिक
बेटन को अब माने।
तेरे भलै भलौ सबहिनु कौ
आनन्द कौन बखानै।।
छैल छबीले ग्वाल रँगीले
हरद दही लपटाने।
भूषण वसन विविध पहिरे तन
गनत न राजा-रानें।।
नाचत गावत प्रमुदित ह्वै नर
नारिनु को पहिचानें।।
व्यास रसिक सब तन मन फूले
न…
👌3
19 Sept 2026, 04:07 UTC30 views2 reactionsread 19 September 2026 _*।। राधा अष्टमी पे आज विशेष ।।*_
( राधा - भारतीय आख्यानों का एक संगीतमय मौन )
कभी-कभी मुझे शालिग्राम और शिवलिंग को देख बहुत आश्चर्य होता है। भगवान के इन दोनों स्वरूपों का रहस्य समझना आसान नहीं है क्योंकि ये साकार होकर भी गहरे निराकार हैं। ठोस साकार, पर कोई रूप नहीं। हमारी श्रद्धा इन्हें तमाम रूप देकर भजती है।
पर एक और रहस्यमय शक्ति है, जिनका कोई ओर-छोर नहीं मिलता। यह शक्ति परम संगीतमय है किंतु इसे लेकर हमारे यहां …
❤2
19 Sept 2026, 04:07 UTC27 views1 reactionsread 19 September 2026 _* श्रीराधा अष्टमी मंगलमय हो *_
शास्त्रों और तत्वज्ञानी महापुरुषों का मत है कि श्रीराधा जी कोई भिन्न नहीं अपितु उन परम ब्रह्म श्रीकृष्ण की चेतना शक्ति और आह्लादिनी शक्ति का नाम ही श्री राधा है। श्रीराधा और श्रीकृष्ण को जिसने भी पाया एक दूसरे से अभिन्न एक रूप में ही पाया। अर्थात राधा को पाया तो कृष्ण को भी पाया और कृष्ण को पाया तो राधा को भी पाया।
उन लीला पुरूषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का माधुर्य, उनकी चितवन, उनका श्रृं…
❤1
18 Sept 2026, 05:39 UTC40 views2 reactionsread 19 September 2026 _*।। गजानन गणपति ।।*_
( गणपति के विविध नाम और उनके अर्थ )
शिव के अनुयायी गण और शिवगण भी कहे जाते हैं। गण शब्द का एक अर्थ समूह भी होता है।... और वे शिवगणों अथवा कहें कि समस्त गणों के ईश्वर हैं, स्वामी हैं; इसलिए ही वे *गणेश', 'गणपति', 'गणनायक' और 'गणाध्यक्ष* कहे जाते हैं।
उक्त गुण के ही कारण उन्हें ' *विनायक* ' अर्थात् गणों का नायक कहते हैं।
वे ऐसे ईश्वर हैं जो किसी भी प्रकार के शुभ कार्य में उपस्थित हुए समस्त विघ…
🙏2
18 Sept 2026, 03:43 UTC38 views2 reactionsread 19 September 2026 _*।। भगवान श्री कृष्ण ।।*_
श्री कृष्ण का आना एक युग को सार्थक कर जाना है, एक सभ्यता का पुनरुत्थान कर जाना है। इस जीवन यात्रा में मर्यादा सिखानी होती है तो कभी परिहास में भोली-भाली गोपियों के वस्त्र भी चुराते हैं तो कभी जरासंध की जंघा भी चिरवाते हैं! *जिसका जैसा चरित्र-उसकी वैसी गति।*
सबकुछ होते हुए भी माखन की चोरी मात्र इसलिए करते हैं ताकि किसी के अधरों में मुस्कान आये। ब्रह्मज्ञानी होने का दंभ पाले उधौ का भ्रम भी …
🙏2
16 Sept 2026, 06:56 UTC55 views5 reactionsread 19 September 2026 *गाइये गणपति जगवंदन।*
*शंकर सुवन भवानी के नंदन॥*
सिद्धि सदन गजवदन विनायक।
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक॥
मोदक प्रिय मुद मंगल दाता।
विद्या बारिधि बुद्धि विधाता॥
मांगत तुलसीदास कर जोरे।
बसहिं रामसिय मानस मोरे॥
गाइये गणपति जगवंदन।
( गोस्वामी तुलसीदास )
🙏3❤2
16 Sept 2026, 02:50 UTC54 views3 reactionsread 19 September 2026 Photo
Photo, posted without a caption
🙏3
16 Sept 2026, 02:47 UTC47 viewsread 19 September 2026 _*भगवान श्री गणेश जी का आध्यात्मिक अर्थ।*_
( सात्विक विचार ही प्रथम पूज्य हो सकता है ।)
गणेश जी बुद्धि के अधिष्ठाता हैं । और शक्ति के रूप होते हैं बुद्धि बल और धन । परन्तु बल और धन से बुद्धि अधिक शक्तिशाली होती है ।
शक्ति जब कल्याण ( शिव) के साथ रहती है तो सृजन और जब वह अकेले होती है तो सृजन अथवा संहार कुछ भी कर सकती है ।
तो शक्ति, कल्याणकारी बनी रहे इसके लिये “ विचार “ का प्राकट्य आवश्यक है । और विचार , ईश्वर को …
15 Sept 2026, 03:22 UTC56 viewsread 19 September 2026 _*ऋषि पंचमी पे विशेष।*_
धार्मिक मान्यतानुसार, ऋषि पंचमी का अवसर मुख्य रूप से सप्तर्षि के रूप में प्रसिद्ध सात महान ऋषियों को समर्पित है। ऋषि पंचमी के दिन पूरे विधि-विधान के साथ ऋषियों के पूजन के बाद कथापाठ और व्रत रखा जाता है।
ऋषि पंचमी का पवित्र दिन महान भारतीय ऋषियों की स्मृति में मनाया जाता है। सप्तर्षि से जुड़े हुए सात ऋषियों के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पृथ्वी से बुराई को खत्म करने के लिए स्वयं के जीवन …
15 Sept 2026, 03:21 UTC48 viewsread 19 September 2026 _*।। शुभ ऋषि पंचमी ।।*_
ऋषि पंचमी का दिन महान भारतीय ऋषियों की स्मृति में मनाया जाता है।
आज का दिन भारतीय सनातन परंपरा के संवाहक सप्त ऋषियों के आदर्शों एवं मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का प्रेरणा का पर्व है।
सप्तर्षि से जुड़े हुए सात ऋषियों के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पृथ्वी से बुराई को खत्म करने के लिए स्वयं के जीवन का त्याग किया और मानव जाति के सुधार के लिए काम किया। हिंदू मान्यताओं और शास्त्रों में,…
14 Sept 2026, 17:04 UTC46 viewsread 19 September 2026 श्रीकृष्ण इस अकारण प्राप्त अपमान के शोक में डूबे थे कि सहसा वहां नारदजी आ गए। उन्होंने श्रीकृष्णजी को बताया- आपने भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के चंद्रमा का दर्शन किया था। इसी कारण आपको इस तरह लांछित होना पड़ा है।
श्रीकृष्ण ने पूछा- चौथ के चंद्रमा को ऐसा क्या हो गया है जिसके कारण उसके दर्शनमात्र से मनुष्य कलंकित होता है? तब नारदजी बोले- एक बार ब्रह्माजी ने चतुर्थी के दिन गणेशजी का व्रत किया था। गणेशजी ने प्रकट होकर वर मांगने…
14 Sept 2026, 17:03 UTC49 viewsread 19 September 2026 भगवान् गजकर्ण ने चन्द्रमा की ओर कृपापूर्ण दृष्टि से देखा और मधुर मुस्कान बिखेरते हुए बोले–'सुधांशु ! यह तो मैं पहिले ही कह चुका था कि तुम प्रत्येक वर्ष केवल एक दिन के लिए ही अदर्शनीय रहोगे। उस दिन तुम्हें जो कोई भी जाने-अनजाने देख लेगा वही बस अभिशाप का भागी बनेगा। इस प्रकार तुम्हारी निस्तेजस्विता को ऐसे ही लोग बाँट लेंगे।
'कृष्णपक्ष की चतुर्थी में जो व्रत किया जाय, उसमें तुम्हारा उदय होने पर व्रत करने वाले वे लोग यद…
Showing the 12 most recent of 20 posts we hold for @mysterioussanatan108. View and reaction counts are the latest single reading for each post, not a live figure, and a recent post is still accumulating both. A view count marked ≈ was rounded by Telegram before we ever saw it — t.me prints views in full below 1,000 and to three significant figures above, so ≈1,200,000 means somewhere between 1,150,000 and 1,249,999. Unmarked counts are exact. Text is reproduced from the public post preview and truncated for length.