7 Aug 2026, 09:33 UTC126 views3 reactionsread 7 August 2026 भारत के सबसे बड़े रक्षा खरीद कार्यक्रमों में शामिल 114 राफेल मल्टीरोल फाइटर जेट की डील अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। फ्रांस ने भारत को इस सौदे के लिए अपना डिटेल्ड टेक्निकल और कमर्शियल प्रस्ताव सौंप दिया है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस संभावित डील का फिलहाल रक्षा मंत्रालय का अधिग्रहण विंग और भारतीय वायुसेना (IAF) विस्तृत मूल्यांकन कर रहे हैं।
👍3
7 Aug 2026, 08:34 UTC153 views3 reactionsread 7 August 2026 पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती और इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 6 अगस्त पीडीपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस कर्मी पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि पीडीपी ने मंगलवार को यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को रद्द किये जाने के खिलाफ आयोजित किया था।
❤2😁1
7 Aug 2026, 07:31 UTC182 views4 reactionsread 7 August 2026 केंद्र सरकार ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत पेट्रोल में मिलाने के लिए अमेरिका से बड़ी मात्रा में इथेनॉल आयात कर रहा है या ऐसा करने की तैयारी में है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने इन रिपोर्ट्स को बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।
😁3❤1
7 Aug 2026, 06:34 UTC203 views3 reactionsread 7 August 2026 पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह इस बात का ठोस सबूत है कि इस्लामाबाद या खार्तूम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि ना होने के बावजूद सूडानी सेना को पाकिस्तानी सैन्य उपकरण सप्लाई किए जा रहे हैं। इसने ना सिर्फ भारत का ध्यान खींचा है बल्कि बलूच गुटों की चिंता भी बढ़ा दी है।
🔥3
7 Aug 2026, 05:34 UTC221 views4 reactionsread 7 August 2026 झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। छात्र नेता रविंद्र पासवान ने दावा किया कि गुरुवार देर शाम टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों से अपनी मांगों का विवरण भेजने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं को लेकर राज्य सरकार से बात करेंगे। वो इस मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन …
😁4
7 Aug 2026, 04:34 UTC246 views7 reactionsread 7 August 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैंडलूम डे से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि 7 अगस्त 1905 को देश में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी। उन्होंने कहा, बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाना हमारे आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है।
❤6🤣1
7 Aug 2026, 03:46 UTC257 views5 reactionsread 7 August 2026 मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
❤5
6 Aug 2026, 15:32 UTC310 views4 reactionsread 7 August 2026 दतिया की जीत का इनाम अवधेश नायक को मिल गया है। कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश महासचिव बना दिया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि 2028 में उन्हें टिकट मिलेगा। दरअसल, अवधेश नायक पहले बीजेपी के नेता थे। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।
🔥4
6 Aug 2026, 14:30 UTC311 views4 reactionsread 7 August 2026 भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ इस महीने नेपाल के दौरे पर जा रहे हैं। वह 16 अगस्त को पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर काठमांडू पहुंचेंगे। जनरल धीरज सेठ ने 30 जून को भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के तौर पर पद संभाला था। वह नेपाली सेना के जनरल का मानद पद प्राप्त करने के लिए सेना प्रमुख जनरल अशोक सिगदेल के निमंत्रण पर नेपाल का दौरा कर रहे हैं। काठमांडू में उनको यह सम्मान दिया जाएगा।
🔥4
6 Aug 2026, 13:32 UTC319 views4 reactionsread 7 August 2026 सरकार ने साफ किया है कि उसकी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में इथेनॉल मिलाने की कोई योजना नहीं है। उसका कहना है कि यह दावा पूरी तरह से गलत और गैर-जिम्मेदाराना है। सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि सरकार एटीएफ में इथेनॉल मिलाने की योजना बना रही है।
🤣4
6 Aug 2026, 12:32 UTC330 views4 reactionsread 7 August 2026 सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत की शर्तों में और ढील देने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहन की पीठ ने आशीष मिश्रा की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें जमानत की शर्तों में और राहत देने की मांग की गई थी।
👏4
6 Aug 2026, 11:30 UTC342 views3 reactionsread 7 August 2026 सुप्रीम कोर्ट ने जून में लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे पर गंभीर रुख अपनाते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष को अवमानना का नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे पूछा है कि न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।
👏3
Showing the 12 most recent of 20 posts we hold for @NBTDilli. View and reaction counts are the latest single reading for each post, not a live figure, and a recent post is still accumulating both. A view count marked ≈ was rounded by Telegram before we ever saw it — t.me prints views in full below 1,000 and to three significant figures above, so ≈1,200,000 means somewhere between 1,150,000 and 1,249,999. Unmarked counts are exact. Text is reproduced from the public post preview and truncated for length.