6 Aug 2026, 17:29 UTC474 views14 reactionsread 8 August 2026 कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया
वो लोग बहुत ख़ुश-क़िस्मत थे
जो इश्क़ को काम समझते थे
या काम से आशिक़ी करते थे
हम जीते-जी मसरूफ़ रहे
कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया
काम इश्क़ के आड़े आता रहा
और इश्क़ से काम उलझता रहा
फिर आख़िर तंग आ कर हम ने
दोनों को अधूरा छोड़ दिया
~ Faiz ahmad Faiz
👍10❤4
3 Aug 2026, 12:19 UTC≈1,020 views23 reactionsread 8 August 2026 Hey everyone,, just puch rha agr kisika kuch sunane ka man ho to ek sham voice call stream kiya jaye,,,apna opinion jrur dejiyega 👀...
👍22👎1
Signed Adarsh Mishra
3 Aug 2026, 11:13 UTC≈1,060 views11 reactionsread 8 August 2026 तुम्हारा हिज्र मना लूँ अगर इजाज़त हो
मैं दिल किसी से लगा लूँ अगर इजाज़त हो
तुम्हारे बा'द भला क्या हैं वअदा-ओ-पैमाँ
बस अपना वक़्त गँवा लूँ अगर इजाज़त हो
तुम्हारे हिज्र की शब-हा-ए-कार में जानाँ
कोई चराग़ जला लूँ अगर इजाज़त हो
जुनूँ वही है वही मैं मगर है शहर नया
यहाँ भी शोर मचा लूँ अगर इजाज़त हो
किसे है ख़्वाहिश-ए-मरहम-गरी मगर फिर भी
मैं अपने ज़ख़्म दिखा लूँ अगर इजाज़त हो
तुम्हारी याद में जीने की आरज़ू है अभी
…
❤11
31 Jul 2026, 11:46 UTC≈1,520 views10 reactionsread 8 August 2026 हम से क्या हो सका मोहब्बत में
ख़ैर तुम ने तो बेवफ़ाई की
~ Firaq Gorakhpuri
❤10
27 Jul 2026, 12:52 UTC≈2,210 views19 reactionsread 8 August 2026 मेरे घर में चूल्हा था
रोज़ खाना पकता था
रोटियाँ सुनहरी हैं
गर्म गर्म ये खाना
खुल नहीं रही आँखें
क्या मैं मरने वाला हूँ
माँ अजीब थी मेरी
रोज़ अपने हाथों से
मुझ को वो खिलाती थी
कौन सर्द हाथों से
छू रहा है चेहरे को
इक निवाला हाथी का
इक निवाला घोड़े का
इक निवाला भालू का
~ Javed Akhtar
❤19
25 Jul 2026, 09:31 UTC≈2,190 views12 reactionsread 8 August 2026 दिया ख़ामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है
चले आओ जहाँ तक रौशनी मा'लूम होती है
~ नुशूर वाहिदी
❤12
21 Jul 2026, 12:28 UTC≈2,730 views28 reactionsread 8 August 2026 लड़ो
लड़ नहीं सकते, बोलो
बोल नहीं सकते, लिखो
लिख नहीं सकते, साथ दो
साथ नहीं दे सकते,
काम करने वालो का मनोबल बढ़ाओ
यदि वो भी नहीं कर सकते हो,
जो कर रहे हैं,
उनका मनोबल मत तोड़ों
क्योंकि वो तुम्हारे हिस्से की लड़ाई लड़ रहा है।
~ खुदीराम बोस
❤26🔥2
16 Jul 2026, 18:12 UTC≈3,220 views36 reactionsread 8 August 2026 Photo
Photo, posted without a caption
❤24🫡4👎3😢3🔥1🤔1
12 Jul 2026, 16:20 UTC≈3,550 views23 reactionsread 8 August 2026 कहानी जिस की थी उस के ही जैसा हो गया था मैं
तमाशा करते करते ख़ुद तमाशा हो गया था मैं
न मेरा नाम था न दाम बाज़ार-ए-मोहब्बत में
बस उस ने भाव पूछा और महँगा हो गया था मैं
कई दिन तक उसे देखा नहीं जब उस की खिड़की पर
तो अपनी आँखों में खिड़की का पर्दा हो गया था मैं
बिछड़ कर उस से तन्हाई का वो 'आलम रहा मुझ में
कि इक दिन आइने में उस का चेहरा हो गया था मैं
बुझा तो ख़ुद में इक चिंगारी भी बाक़ी नहीं रक्खी
उसे तारा बनाने में अ…
❤22👌1
5 Jul 2026, 13:57 UTC≈3,790 views19 reactionsread 8 August 2026 आज पानी गिर रहा है,
बहुत पानी गिर रहा है,
रात-भर गिरता रहा है,
प्राण मन घिरता रहा है,
अब सवेरा हो गया है,
कब सवेरा हो गया है,
ठीक से मैंने न जाना,
बहुत सोकर सिर्फ़ माना—
क्योंकि बादल की अँधेरी,
है अभी तक भी घनेरी,
अभी तक चुपचाप है सब,
रातवाली छाप है सब,
चार भाई चार बहिनें,
भुजा भाई प्यार बहिनें,
खेलते या खड़े होंगे,
नज़र उनकी पड़े होंगे।
पिताजी जिनको बुढ़ापा,
एक क्षण भी नहीं व्यापा,
रो पड़े होंगे बराबर,
पाँच…
❤17❤🔥1😐1
4 Jul 2026, 12:23 UTC≈3,100 views17 reactionsread 8 August 2026 जिंदगी के बाजार में हर एक शय की कीमत है
चीजों की मिलने से पहले, और रिश्तों की खोने के बाद
❤14😢3
2 Jul 2026, 05:10 UTC≈3,630 views24 reactionsread 8 August 2026 किसी के हुस्न पे मरकर, इबादत तुम नहीं करना
कभी माँ बाप से बच्चों, बगावत तुम नहीं करना
यहाँ पर दिल लगाने की सज़ा बस मौत है सुन लो
नये इस दौर के लड़कों,मुहब्बत तुम नहीं करना
अगर रिश्ता नहीं भाया तो उसको तोड़ सकती थी
तू अपने फैसले का रुख कभी भी मोड़ सकती थी
ज़रूरत क्या पड़ी तुमको धकेला जो पहाड़ों से
किसी चेतन की खातिर तुम,ये केतन छोड़ सकती थी
~ रवि सरोहा
❤22🔥2
Showing the 12 most recent of 20 posts we hold for @Jauneliahindi. View and reaction counts are the latest single reading for each post, not a live figure, and a recent post is still accumulating both. A view count marked ≈ was rounded by Telegram before we ever saw it — t.me prints views in full below 1,000 and to three significant figures above, so ≈1,200,000 means somewhere between 1,150,000 and 1,249,999. Unmarked counts are exact. Text is reproduced from the public post preview and truncated for length.